Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.
भा.कृ.अनु.प.– केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान
ICAR - Central Institute for Research on Cotton Technology

भा.कृ.अनु.प.- केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया गया

योग दिवस की तस्वीर 22 जून, 2026

भा.कृ.अनु.प – केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सिरकॉट), मुंबई के कर्मचारियों ने 21 जून 2026 को संस्थान भवन की छत पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम का संचालन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत योग प्रमाणन बोर्ड से मान्यता प्राप्त अग्रणी योग संस्थान श्री अंबिका योग कुटीर के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सीरकॉट के निदेशक डॉ. एस. के. शुक्ला ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन तथा नियमित कार्यालयीन कार्यों में योग को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कर्मचारियों को अपने परिवार के सदस्यों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा इसके माध्यम से स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

योग दिवस की तस्वीर 22 जून, 2026

 

योग दिवस की तस्वीर 22 जून, 2026

 

 

2026-06-22T12:00:00
वापस शीर्ष पर