Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.
भा.कृ.अनु.प.– केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान
ICAR - Central Institute for Research on Cotton Technology

मेरा गाँव मेरा गौरव” अंतर्गत अपनाए गए गाँवों में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संतुलित उर्वरक उपयोग का प्रचार-प्रसार - 30 अप्रैल, 2026

 

दिनांक: 30 अप्रैल, 2026

आइसीएआर-सिरकॉट द्वारा 30 अप्रैल 2026 को “मेरा गाँव मेरा गौरव” के तहत अपनाए गए गाँव - सावंद्री, कलमेश्वर (नागपुर) में किसानों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संतुलित उर्वरक उपयोग था। इस सत्र में उर्वरकों के कुशल उपयोग और टिकाऊ फसल उत्पादन के लिए मृदा परीक्षण (Soil Testing) के महत्व पर प्रकाश डाला गया। किसानों को मृदा में कार्बनिक तत्वों (Organic Carbon) की मात्रा बढ़ाने और मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जैविक साधनों - जैसे वर्मीकम्पोस्ट, कम्पोस्ट, जैव-उर्वरक, हरीत  खाद, बीजामृत और जीवामृत को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 22 किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

MGMG Photo_30.04.2026

 

MGMG Photo_30.04.2026
2026-05-04T12:00:00
वापस शीर्ष पर