मेरा गाँव मेरा गौरव” के तहत अपनाए गए गाँवों में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संतुलित उर्वरक उपयोग का प्रचार-प्रसार - 05 मई, 2026
दिनांक: 05 मई, 2026
आइसीएआर-सिरकॉट द्वारा द्वारा 5 मई, 2026 को अपने मेरा गाँव मेरा गौरव द्वारा अपनाए गए गाँव पिपला (किंखेड़ा), कलमेश्वर (नागपुर) में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संतुलित उर्वरक उपयोग पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें यह समझाना कि सतत फसल उत्पादन के लिए मृदा स्वास्थ्य एक अत्यंत महत्वपूर्ण कारक है। इसमें मृदा परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया और यह सुझाव दिया गया कि परीक्षण परिणामों के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग किया जाए, ताकि पोषक तत्वों के उपयोग की दक्षता बढ़ सके और खेती की लागत कम हो सके। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों जैसे कि; मृदा का क्षरण, पोषक तत्वों का असंतुलन और पर्यावरणीय प्रदूषण के बारे में भी जागरूक किया गयाऔर उन्हें संतुलित तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 31 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 6 महिला प्रतिभागी भी शामिल थीं।


- पिछले पृष्ठ पर जाने के लिए
- |
-
पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि:12-05-2026 10:02 पु
