विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2026 का आयोजन
परिषद के बौद्धिक संपदा प्रौद्योगिकी प्रबंधन यूनिट, नई दिल्ली के निर्देशों का पालन करते हुए, आइसीएआर- केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई में 29 अप्रैल 2026 को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2026 के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम वैश्विक थीम "बौद्धिक संपदा और खेल: तैयार, आगे बढे और नवाचार करें" के तहत आयोजित किया गया, जिसमें खेल क्षेत्र में बौद्धिक संपदा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। पेटेंट, ट्रेडमार्क और कॉपीराइट जैसे आइपी अधिकार; खेल उपकरणों, परिधानों, प्रदर्शन प्रौद्योगिकियों और डिजिटल प्रसारण में नवाचारों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम संस्थान के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था, जिसमें वैज्ञानिकों, तकनीकी कर्मचारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों और अन्य स्टार्टअप तथा हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 'वंदे मातरम' और परिषद गीत के साथ हुई, जिसके बाद प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए. के. भरिमल्ला ने स्वागत भाषण दिया; उन्होंने अनुसंधान, नवाचार और कृषि-व्यवसाय विकास में बौद्धिक संपदा के महत्व पर जोर दिया। उद्घाटन भाषण में निदेशक डॉ. एस. के. शुक्ला ने खेल-उद्योग में ब्रांडिंग, लाइसेंसिंग, प्रायोजन और मीडिया अधिकारों के माध्यम से महत्वपूर्ण आर्थिक मूल्य और नकदी स्त्रोत उत्पन्न हुए हैं; जिसमें आइपी, राजस्व सृजन और व्यावसायीकरण के लिए एक प्रमुख चालक के रूप में कार्य करता है।

एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक श्री सतीश कुमार ने शोधकर्ताओं, एमएसएमई स्टार्टअप के लिए आइपी जागरूकता और सहायता योजनाओं पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान दिया, जिसमें विभिन्न सरकारी पहलों और सहायता तंत्रों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। एक्युरेस आइपी केअर एलएलपी के संस्थापक भागीदार श्री वेदांत पुजारी द्वारा आयोजित एक अन्य विशेषज्ञ सत्र, शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप के लिए रणनीतिक आईपी प्रबंधन तथा खेल क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों में अवसरों पर केंद्रित था। इस सत्र में आईपी सुरक्षा और व्यावसायीकरण के लिए व्यावहारिक रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया। दोनों सत्रों के बाद संवादात्मक चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए गए, जिससे वैज्ञानिकों और स्टार्टअप के बीच सक्रिय भागीदारी और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष के समापन भाषण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

An expert lecture was delivered by Mr. Satish Kumar, Assistant Director, Ministry of MSME, on IP Awareness and Support Schemes for Researchers, MSMEs, and Startups, providing insights into various government initiatives and support mechanisms.
Another expert session by Mr. Vedant Pujari, Founder Partner, Accures IP Care LLP, focused on Strategic IP Management for Researchers, Innovators, and Startups and Opportunities in Emerging Technologies in Sports. The session highlighted practical strategies for IP protection and commercialization.

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकारों, तथा खेल, नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास में उनकी भूमिका एवं महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य को प्रभावी ढंग से प्रसार हुआ।
- पिछले पृष्ठ पर जाने के लिए
- |
-
पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि:12-05-2026 09:55 पु
