Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.
भा.कृ.अनु.प.– केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान
ICAR - Central Institute for Research on Cotton Technology

आंतरिक समिति

आंतरिक समिति का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिला कार्मिकों के यौन उत्पीड़न एवं लैंगिक भेदभाव संबंधित प्राप्त शिकायतों पर अनुरुप कार्रवाई एवम रोकथाम, निषेध और निवारण करना है तथा संस्थान के सभी महिला कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल में सुरक्षित परिवेश को कायम रखना है। समिति का कार्यकाल 3 वर्ष का है। समिति नियमित अंतराल में बैठकें आयोजित करती है तथा शिकायत की तात्कालिकतानुसार शीघ्रत: बैठक आयोजित करती है।

आंतरिक समिति, मुख्यालय, माटुंगा, मुंबई

Name of Committee Member Designation
1 डॉ. (श्रीमती) कीर्ति जलगाँवकर, वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्‍यक्ष
2 डॉ. (श्रीमती) प्रतिमा गोयल, विभागाध्यक्ष, वस्त्र एवं फैशन प्रौद्योगिकी विभाग, गृह विज्ञान महाविद्यालय, निर्मला निकेतन, मुंबई बाहरी – सदस्‍य
3 डॉ. टी. सेंथिलकुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक सदस्‍य
4 श्रीमती तृप्ति पी. मोकल, प्रशासनिक अधिकारी सदस्‍य
5 डॉ. सी. पी. डिसूज़ा, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी सदस्य सचिव

संपर्क करें : ic[dot]circot[at]gmail[dot]com

संस्थान – आंतरिक समिति की शक्तियां एवं कर्तव्य:

कार्यस्थल पर महिला कार्मिकों के यौन उत्पीड़न एवं लैंगिक भेदभाव संबंधित प्राप्त शिकायतों पर आंतरिक समिति भा.कृ.अनु.प. , नई दिल्ली द्वारा समय समय पर प्राप्त दिशानिर्देशों के दायरे में कार्रवाई करती है व प्रारंभिक जांच रिपोर्ट नियोक्ता / प्रशासनिक प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का कार्य करती है। आंतरिक समिति कार्यस्थल में लिंग समानता, भेदभाव रहित और यौन उत्पीड़न मुक्त एवं सकारात्मक परिवेश बनाने हेतु महिला यौन उत्पीडन विरोधी नीतियां तथा अन्य उपयुक्त दस्तावेज, कार्यशालाओं, पोस्टरों, विशेषज्ञों के भाषण इत्यादि के माध्यम से जागरूकता बनाए रखती है तथा महिलाओं के लिए प्रोत्साहनपूर्ण एवं गरिमामय परिवेश बनाये रखने का हरसंभव प्रयत्न करती है।

वापस शीर्ष पर