“मेरा गाँव मेरा गौरव” अंतर्गत अपनाए गए गाँवों में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संतुलित उर्वरक उपयोग का प्रचार-प्रसार - 4 मई, 2026
दिनांक: 4 मई, 2026
आइसीएआर-सिरकॉट द्वारा 4 मई, 2026 को अपने “मेरा गाँव मेरा गौरव” योजना अंतर्गत अपनाए गए गाँव-मांडवी, कलमेश्वर (नागपुर) में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संतुलित उर्वरक उपयोग पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फसल अवशेषों के प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य में सुधार लाने पर विशेष ज़ोर दिया गया। किसानों को कपास के उप-उत्पादों से मूल्य संवर्धन करने के लिए व्यावहारिक तकनीकों जैसे कि; पेलेट बनाना, ब्रिकेटिंग, बायोचार उत्पादन और कम्पोस्टिंग के बारे में जागरूक किया गया; साथ ही, अतिरिक्त आय सृजन, अपशिष्ट न्यूनीकरण और बेहतर मृदा व पर्यावरणीय स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन तकनीकों की संभावनाओं को भी रेखांकित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 25 किसानों ने भाग लिया।



- पिछले पृष्ठ पर जाने के लिए
- |
-
पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि:12-05-2026 10:20 पु
